General Knowledge in Hindi Games Question

खेलकूद प्रश्‍नावली

1.  सिएट के वर्ष 2010-11 के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट पुरस्कारों के अन्तर्गत क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार
      किस खिलाड़ी को मिला है?
2.   सिएट के वर्ष 2010-11 के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट पुरस्कारों के अन्तर्गत लाइफटाइम एचीवमेण्ट का पुरस्कार
      किस खिलाड़ी को मिला है?
3.   भारतीय थलसेना द्वारा किन खिलाड़ियों को नवम्बर, 2011 में टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेन्ट कर्नल की
      मानद उपाधि प्रदान की गई है?
4.    बी.सी.सी.आई. के वर्ष 2010-11 के वार्षिक पुरस्कारों के अन्तर्गत लाइफटाइम एचीवमेण्ट की सी.के.नायडू
      ट्रॉफी किसे प्रदान की गई है?
5.    बी.सी.सी.आई. के वर्ष 2010-11 के वार्षिक पुरस्कारों के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर की एम.ए.
       चिदम्बरम् ट्राफी किसे प्रदान की गई है?
6.    बी.सी.सी.आई. के वर्ष 2010-11 के वार्षिक पुरस्कारों के अन्तर्गत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर की पाली
       उमरीगर ट्राफी किसे प्रदान की गई है?
7.    एटीपी द्वारा वर्ष 2011 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेनिस खिलाड़ी किसे घोषित किया गया है?
8.    डब्ल्यूटीए द्वारा वर्ष 2011 का सर्वश्रेष्ठ महिला टेनिस खिलाड़ी किसे घोषित किया गया है?
9.    ’A Shot At History’ किस प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी द्वारा लिखी गई पुस्तक है?
10.    हॉल ही में भारत में खेली गई भारत-वेस्ट इंडीज टेस्ट क्रिकेट श्रंखला में मैन ऑफ द सीरीज किसे
         पुरस्कार किसे दिया गया है?
11.    क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी ने हाल ही में वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रेथवेट को स्टम्प आउट कर विकेट के पीछे
         199वां शिकार करते हुए किस पूर्व भारतीय विकेटकीपर का विकेटों के पीछे सर्वाधिक शिकार करने का
         रिकार्ड तोड़ा है?
12.    नवम्बर, 2011 में महिलाओं की नई राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियन कौन बनी हैं?
13.    नवम्बर, 2011 में चीन की होउ यिफान ने महिलाओं की 34वीं ’फिडे’ विश्‍व शतरंज चैम्पियनशिप किस
         खिलाड़ी को हराकर जीती है?
14.    नवम्बर, 2011 में नई दिल्ली में सम्पन्न हॉकी की 48वीं नेहरू ट्राफी किसने जीती है?
15.    वर्ष 2018 के (21वें) राष्ट्रमण्डल खेलों की मेजबानी किस शहर को दी गई है?
16.    आगामी 20वें राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन वर्ष 2014 में कहां होगा?
17.    किस भारतीय क्रिकेटर ने नवम्बर, 2011 में अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 13000 रन पूरे किये हैं?
18.    वॉलीबाल खेल का जन्म किस देश में हुआ था?
19.    हेनरी डलाउने ट्राफी किस खेल से संबंधित है?
20.    भारत ने हॉकी का पहला स्वर्ण पदक किस ओलम्पिक में जीता था?
21.    पहले राष्ट्रमण्डल खेल किस देश में हुए थे?
22.    भारतीय खेल प्राधिकरण की स्थापना किस वर्ष की गई?
23.    अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलम्पिक 2008 में एक ही ओलम्पिक में 8 स्वर्ण पदक
         जीतकर किस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा?
24.    वर्ष 2011 में पुरुषों की 20 किमी0 पैदल चाल का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने बनाया?
25.    भक्ति कुलकर्णी किस खेल की खिलाड़ी हैं?
26.    एकदिनी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में तीन बार हैट ट्रिक बनाने वाले विश्‍व के एकमात्र गेंदबाज कौन हैं?
27.    अक्टूबर, 2011 में क्रिकेट की ईरानी ट्राफी शेष भारत ने किस टीम को हराकर जीती?
28.    जुलाई, 2011 में शंघाई में सम्पन्न विश्‍व तैराकी चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान किस देश ने प्राप्त किया?
29.    वर्ष 2011 में झारखण्ड में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर क्या था?
30.    अगस्त, 2011 में लंदन में आयोजित विश्‍व बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में महिलाओं की युगल स्पर्द्धा में
         किस भारतीय जोड़ी ने कांस्य जीतकर 28 सालों बाद कोई पदक भारत के लिए जीता?
31.    वर्ष 2011 में 20वें अजलनशाह हॉकी टूर्नामेण्ट को किसने जीता?
32.    नौमुरा कप किस खेल से संबंधित है?
33.    सुल्तान जोहोर कप किस खेल से संबंधित है?
34.    सुरजीत कप किस खेल में दिया जाता है?
35.    भारतीय टेनिस के पितामह कहे जाने वाले किस खिलाड़ी का हॉल ही में निधन हो गया?
36.    ’Controversially Yours’ किस क्रिकेटर की आत्मकथा है?
37.    'Standing My Ground' नामक पुस्तक किस क्रिकेटर ने लिखी है?
38.    वर्ष 2011 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार किसे दिया गया है?
39.    क्रिकेट श्रृंखला आई.पी.एल.-4 में सर्वाधिक विकेट लेने के उपलक्ष्य में ’बैंगनी कैप’ किसे मिली थी?
40.    प्रथम एशियाई खेल कहॉं हुए थे?
41.    फार्मूला वन रेसिंग के इतिहास में सबसे कम उम्र में दो बार विश्‍व चैंपियन बनने वाला ड्राइवर कौन है?
42.    13वीं विश्‍व एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप वर्ष 2011 में पुरुषों की 100 मी0 दौड़ किसने जीती?
43.    टेनिस में महिलाओं की सर्वोच्‍च टीम प्रतियोगिता फेडरेशन कप वर्ष 2011 में किस देश ने जीती है?
44.    किस फुटबाल खिलाड़ी को नवम्‍बर,2011 में वर्ष का यूरोपियन गोल्‍डन बूट अवार्ड दिया गया है?
45.    अन्‍तर्राष्‍ट्रीय एथलीट महासंघ द्वारा घोषित वर्ष 2011 के सर्वश्रेष्‍ठ पुरुष व महिला एथलीट कौन हैं ?
46.    महिलाओं का पहला कबड्डी विश्‍व कप 2011 में कहां हुआ?
47.    पुरुषों का कबड्डी विश्‍व कप 2011 भारत ने किस देश को हराकर जीता?
48.    टेनिस में हॉल ही में कौन सी जोड़ी इण्‍डो-पाक एक्‍सप्रेस के नाम से चर्चित रही ?
49.    अन्‍तर्राष्‍ट्रीय टेस्‍ट क्रिकेट में 500 कैच लेने वाला विश्‍व में पहला विकेटकीपर कौन है?
50.    सिएट के वर्ष 2010-11 के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट पुरस्कारों के अन्तर्गत "T-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर" का 
         पुरस्कार  किस खिलाड़ी को मिला है?
51.    हाल ही में आई0पी0एल0 से किस क्रिकेट टीम को निष्‍कासित किया गया है?
52.    अन्‍तर्राष्‍ट्रीय टेस्‍ट क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक कैच लेने का विश्‍व रिकॉर्ड किसके नाम है?
53.    20वां अजलनशाह हाकी टूर्नामेण्‍ट' 2011 किस देश ने जीता है
54.    वर्ष 2011 में पहले दक्षेस शीतकालीन खेल कहॉं हुए
55.    वर्ष 2011 में किस भारतीय महिला ने सर्वाधिक उम्र में एवरेस्‍ट विजय का रिकार्ड बनाया

उत्तरमाला
1.    जोनाथन ट्राट (इंगलैण्ड)
2.    कर्टनी वाल्श  (वेस्ट इंडीज)
3.    महेन्द्र सिंह धोनी (क्रिकेट) एवं अभिनव बिन्द्रा (निशानेबाजी)
4.    अजित वाडेकर
5.    झूलन गोस्वामी
6.    राहुल द्रविड़
7.    नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
8.    पेत्रा क्विटोवा (चेक गणराज्य)
9.    अभिनव बिन्द्रा (निशानेबाज)
10.    आर. अश्‍िवन
11.    सैयद किरमानी
12.    मैरी एन गोम्स
13.    कोनेरू हम्पी (भारत)
14.    ओ.एन.जी.सी.
15.    गोल्ड कोस्ट, क्वीन्सलैण्ड (आस्ट्रेलिया)
16.    ग्लासगो (स्कॉटलैण्ड)
17.    राहुल द्रविड़
18.    अमेरिका
19.    फुटबाल
20.    1928 में एम्सटर्डम ओलम्पिक में
21.    कनाडा
22.    1984 में
23.    जर्मनी के मार्क स्पिट्ज का, जिन्होंने 1972 के म्यूनिख ओलम्पिक में 7 स्वर्ण जीते थे।
24.    झारखण्ड के गुरमीत सिंह ने
25.    शतरंज
26.    लसिथ मैलिंगा (श्रीलंका)
27.    राजस्थान
28.    अमेरिका
29.    छउआ (मशाल के साथ दौड़ता बालक)
30.    अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गट्टा
31.    आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता।
32.    गोल्फ
33.    हॉकी
34.    हॉकी
35.    सुमन्त मिश्र
36.    शोएब अख्तर (पाकिस्तान)
37.    मैथ्यू हेडन (आस्ट्रेलिया)
38.    गगन नारंग (निशानेबाजी)
39.    लसिथ मैलिंगा (श्रीलंका)
40.    नई दिल्ली
41.    सेबेस्टियन वेटल (रेड बुल टीम) 
42.    योहान ब्‍लेक (जमैका) 
43.    चेक गणराज्‍य ने रूस को हराकर जीती। 
44.    क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो (पुर्तगाल) 
45.    यूसेन बोल्‍ट (जमैका) और सैली पियर्सन (आस्ट्रेलिया)
46.    पंजाब (भारत ने यह विश्‍वकप इंगलैण्‍ड को हराकर जीता)
47.    कनाडा 
48.    रोहन बोपन्‍ना (भारत) और ऐसाम अल कुरैशी(पाकिस्‍तान) 
49.    मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका) 
50.    सुरेश रैना (भारत)
51.    कोची टस्‍कर्स केरल
52.     राहुल द्रविड़
53.    आस्‍ट्रेलिया ने पाकिस्‍तान को हराकर जीता 
54.    देहरादून (हिमालयन ब्‍लूशीप इन खेलों का शुभंकर था)
55.    प्रेमलता अग्रवाल (45 वर्ष)
Visit Us for More Rozgr News-www.rozgar.azindia.co.in