General Knowledge in Hindi Question- Rajasthan

  1. राजस्थान के सर्वोच्च पर्वत गुरु शिखर की ऊंचाई है-

    उत्तर- 1722 मीटर
  2. भारत का पहला परमाणु परीक्षण स्थल कौनसा है?

    उत्तर- पोकरण (जैसलमेर) 1974
  3. राजस्थान के प्राचीन राज्य सपाद लक्ष की राजधानी का नाम था-

    उत्तर- शाकम्भरी
  4. नोबल विजेता वैज्ञानिक सी.वी.रमन ने किस नगर को “Island of Glory” कहा था?

    उत्तर- जयपुर को
  5. राजस्थान का अनुसूचित जनजाति जनसंख्या में भारत में कौनसा स्थान है?

    उत्तर- छठा
  6. जनजातियों की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण जिला कौनसा है?

    उत्तर- उदयपुर
  7. राज्य का सर्वाधिक 13 तहसील वाले जिले का नाम क्या है?

    उत्तर- जयपुर
  8. राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान कौनसा है?

    उत्तर- चूरू
  9. राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र जिला कौनसा है?

    उत्तर- झालावाड़
  10. सांभर डीडवाना आदि खारी झीलें किस सागर के अवशेष है
    उत्तर- टेथिस सागर के
  11. शेखावाटी में कुएं स्थानीय भाषा में क्या कहलाते हैं?
    उत्तर- जोहड़
  12. आड़ावल पहाड़ किसे कहते थे?
    उत्तर- अरावली पर्बतमाला को
  13. तीब्र ढाल वाली उबड़ खाबड़ जमीन क्या कहलाती है?
    उत्तर- भाकर
  14. बीसलपुर परियोजना कब शुरू की गई।
    उत्तर- 1988-89
  15. बॉल बियरिंग बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी कंपनी कहां पर है।
    उत्तर- जयपुर (नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज)
  16. चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला गाँव में छपाई के लिए प्रयुक्त छापे को क्या कहा जाता है?
    उत्तर- बतकाड़े
  17. राजस्थान में सोने-चाँदी की हवेली के नाम से प्रसिद्ध स्मारक कहाँ स्थित है?
    उत्तर- महनसर (झुंझुनूं)
  18. बाबा रामदेवजी के प्रेरणा से शस्त्र त्याग कर संत योगी बालीनाथ जी से दीक्षा प्राप्त करने वाले लोकदेवता कौन थे?
    उत्तर- हरभू जी
  19. राजस्थान की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री कौन थी?
    उत्तर- श्रीमती कमला बेनीवाल
  20. लोकदेवता मल्लिनाथ जी किसके शिष्य थे?
    उत्तर- उगमसी के
  21. प्रतिहार कला का प्रसिद्ध सोमेश्वर शिव मंदिर कहाँ स्थित है?
    उत्तर- किराडू (बाड़मेर) में
  22. जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह ने किन पाँच स्थानों पर वैधशालाओं (जंतर-मंतर) का निर्माण करवाया था?
    उत्तर- जयपुर, बनारस, उज्जैन, दिल्ली व मथुरा
  23. राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गार्गी पुरस्कार कब प्रारंभ किए गए?
    उत्तर- 1997-98 में
  24. राजस्थान की किस महत्वपूर्ण वन उपज को स्थानीय भाषा ‘टिमरू’ कहते हैं?
    उत्तर- तेंदू
  25. इस किले के अवशेष वर्तमान में “रावण दैहरा” के नाम से जाने जाते हैं। बाला दुर्ग के नाम से प्रसिद्ध यह किला कहाँ स्थित है?
    उत्तर- अलवर में
  26. महाराजा बदन सिंह द्वारा निर्मित डीग के जलमहल राजस्थान के किस जिले में हैं?
    उत्तर- भरतपुर में
  27. पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित टेराकोटा कलाकार मोहनलाल कुम्हार किस गाँव से संबंधित है?
    उत्तर- मोलेला (राजसमंद)
  28. एक राज्य से दूसरे राज्य में व्यापार करने पर वसूल किया जाने वाला कर क्या कहलाता था?
    उत्तर- दाण (चुंगी)
  29. राजस्थान के सर्वाधिक आर्द्र स्थान का नाम क्या है?

    उत्तर- माउण्ट आबू
  30. राजस्थान के किस प्रसिद्ध लोक संत के 52 शिष्यों को “बावन स्तंभ” कहा जाता हैं?
    उत्तर- दादूदयाल
  31. प्रसिद्ध लोकसंत पीपा जी किस जाति से थे?
    उत्तर- खींची राजपूत
  32. प्रसिद्ध सूफी सन्त ख्वाजा मुइनुद्दीन हसन चिश्ती किसके शासनकाल में भारत आए थे तथा उन्होंने अजमेर को अपना केन्द्र बनाया?
    उत्तर- पृथ्वीराज चौहान तृतीय के
  33. किस लोकदेवता का संबंध मालानी क्षेत्र से है?
    उत्तर- मल्लिनाथ जी
  34. दुर्गगण के सामंत बप्पन द्वारा निर्मित चंद्रमौलि महादेव का मंदिर कहाँ स्थित है?
    उत्तर- झालरापाटन (झालावाड़) में
  35. राजस्थान की मरु गंगा एवं जीवन रेखा कौनसी परियोजना कहलाती है।
    उत्तर- इंदिरा गांधी नहर परियोजना
  36. राजस्थान में प्रतिहार कला का परिचायक दधिमाता का मंदिर कहाँ स्थित है?
    उत्तर- गोठ मांगलोद (नागौर) में
  37. राजस्थान के किस जिले में सर्वप्रथम डाकन प्रथा पर रोक लगाई थी?
    उत्तर- उदयपुर
  38. तिलहनी फसलों के उत्पादन में राजस्थान में प्रथम स्थान पर कौनसा जिला है?
    उत्तर- श्री गंगानगर
  39. केंद्रीय भेड़ प्रजनन व अनुसंधान केंद्र कहाँ स्थित है?
    उत्तर- अविकानगर (टोंक)
  40. नौ ग्रहों का मंदिर किस जगह स्थित है?
    उत्तर- किशनगढ़ (अजमेर)
  41. राजस्थान की सबसे पुरानी डेयरी कौनसी है व कहाँ स्थित है?
    उत्तर- पद्मा डेयरी, अजमेर
  42. राजस्थान में सर्वाधिक वनों वाला जिला है-
    उत्तर- उदयपुर
  43. राजस्थान की मीठे पानी की सबसे ऊंची झील कौनसी है?
    उत्तर- नक्की झील
  44. भोपों द्वारा बजाए जाने वाले किस तत् वाद्य को वीणा का प्रांरभिक रूप माना जाता है?
    उत्तर- जन्तर
  45. नेहरखां की मीनार कहाँ स्थित है?
    उत्तर- कोटा में
  46. हमसीढों किस जनजाति का प्रसिद्ध लोकगीत है?
    उत्तर- उत्तरी मेवाड़ के भीलों का
  47. बत्तीस खंभो पर बनी हुई महाराजा मानसिंह की रानी की छतरी जोधपुर जिले में कहाँ स्थित है?
    उत्तर- मंडोर से 6 किमी दूर पंचकुंड में
  48. जयपुर राज्य की टकसाल का चिह्न 6 शाखाओं वाला झाड़ होने के कारण यहाँ की मुद्रा को क्या कहा जाता था?
    उत्तर- झाड़शाही
  49. राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केंद्र कहां पर स्थित है?
    उत्तर- जोड़बीड़ (बीकानेर)
  50. कोटा-बूँदी का समीपवर्ती प्रदेष 19 वीं शताब्दी से पूर्व किस नाम से जाना जाता था?

    उत्तर- हयहय के नाम से
  51. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा संभाग कौनसा है?

    उत्तर- जोधपुर
  52. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा संभाग कौनसा है?

    उत्तर- भरतपुर
  53. राजस्थान का प्रथम संपूर्ण साक्षर जिला कौनसा है?

    उत्तर- अजमेर
  54. राजस्थान के सर्वाधिक तहसील किस जिले में है?

    उत्तर- जयपुर जिले में
  55. राजस्थान में सर्वाधिक पंचायत समिति किस जिले में है?

    उत्तर- अलवर जिले में
  56. किस जिले की अन्तरराष्ट्रीय सीमा रेखा अन्य सभी सम्बद्ध जिलों से लम्बी है?

    उत्तर- जैसलमेर जिले की
  57. राजस्थान के किस जिले की सीमा सर्वाधिक जिलों को स्पर्ष करती है?

    उत्तर- पाली जिले की
  58. राजस्थान के पूर्ण मरुस्थल वाले जिले कौनसे है?

    उत्तर-जैसलमेर व बाड़मेर
  59. राजस्थान का राजकीय खेल कौनसा है?

    उत्तर- बास्केटबाल
  60. किस नदी के प्रवाह क्षेत्र के मैदानो को छप्पन का मैदान कहते हैं?

    उत्तर- माही
  61. बनास नदी सवाई माधोपुर जिले में किस स्थान पर चम्बल नदी में गिरती है?

    उत्तर- खण्डार के समीप
  62. खेतड़ी का सिंघाना क्षेत्र किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है?

    उत्तर- ताँबा खनन के लिए
  63. भारत का एकमात्र टंगस्टन उत्पादक क्षेत्र है-

    उत्तर- डेगाना (नागौर)
  64. राजस्थान के कौनसे पठार क्षेत्र का निर्माण प्रारम्भिक ज्वालामुखी चट्टानों से हुआ है?

    उत्तर- हाड़ौती पठार क्षेत्र
For more govt jobs News visit Government Jobs. world Jobs Visit-world Jobs