General Knowledge in Hindi

राजनीति विज्ञान प्रश्‍नोत्‍तरी.......

1.   लोकसभा और राज्‍यसभा के संयुक्‍त अधिवेशन की अध्‍यक्षता कौन करता है?
2.   कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, यह निर्णय कौन करता है ?
3.   राज्‍य सभा का सदस्‍य निर्वाचित होने के लिए न्‍यूनतम आयु क्‍या है ?
4.   भारतीय संविधान का कौन सा भाग केन्‍द्र राज्‍य संबंधों से संबंधित है?
5.   राजनीतिशास्‍त्र की परिभाषा किस विद्वान ने 'राज्‍य के विज्ञान' के रूप में की है?
6.   संविधान के किस अनुच्‍छेद के अनुसार राष्‍ट्रपति किसी विधि के प्रश्‍न पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय की राय ले
      सकता है?
7.   भारतीय संविधान का कौन सा भाग पंचायतों की संरचना और शक्तियों से संबंधित है?
8.   संविधान के किस अनुच्‍छेद के अन्‍तर्गत अन्‍तर्राज्‍य परिषद के गठन का प्राविधान है?
9.   किस विद्वान ने भारतीय संघ को 'परम संघ' (Paramount Federation) कहा है?
10. संविधान के किस अनुच्‍छेद में तदर्थ न्‍यायाधीशों (Ad hoc judges) की नियुक्ति का उल्‍लेख किया गया है?
11. भारतीय संविधान की किस अनुसूची में नगरपालिकाओं के अधिकारों का उल्‍लेख किया गया है ?
12. संविधान के किस अनुच्‍छेद के अनुसार वित्‍त आयोग का गठन किया जाता है?
13. संविधान के किस अनुच्‍छेद के अंतर्गत राज्‍यपाल एक विधेयक को राष्‍ट्रपति की स्‍वीकृति के लिए सुरक्षित
      रख सकता है ?
14. मनु के अनुसार राज्‍य के कितने अंग हैं?
15. उदारवाद का अग्रदूत किसे कहा जाता है?
16. 'पब्लिक ओपिनियिन' पुस्‍तक के लेखक कौन हैं?
17. ट्रस्‍टीशिप (प्रन्‍यास) के सिद्धान्‍त का प्रतिपादन किसने किया ?
18. 'द स्‍टेट एण्‍ड गवर्नमेण्‍ट इन एन्शिएन्‍ट इण्डिया' पुस्‍तक का लेखक कौन है ?
19. भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी ?
20. संविधान का कौन सा अनुच्‍छेद राज्‍यसभा की संरचना का उल्‍लेख करता है ?
21. संविधान का कौन सा अनुच्‍छेद भारत के महान्‍यायवादी के पद का प्राविधान करता है?
22. शिक्षा के अधिकार से संबंधित अनुच्‍छेद 21ए, किस संशोधन विधेयक के द्वारा जोडा गया?
23. 'अ थ्‍योरी ऑफ जस्टिस' नामक पुस्‍तक का लेखक कौन है ?
24. लोकतंत्र को 'बहुमत की निरंकुशता' किसने कहा है ?
25. राजनीति विज्ञान में 'व्‍यवहारवादी क्रान्ति' का जनक किसे माना जाता है?
26. किस भारतीय नेता ने भारतीय शासन अधिनियम 1935 को 'दासता का नया चार्टर' कहा था?
27. ''निर्बल की स्‍वतंत्रता सबल के प्रतिबंध पर निर्भर है और निर्धन की स्‍वतंत्रता धनवानों के प्रतिबंध पर
      निर्भर है।'' यह कथन किसका है?
28. ''राजनीतिक सिद्धान्‍त से सम्‍प्रभुता की अवधारणा निकाल दी जानी चाहिए।'' यह कथन किसका है ?
29. ''तलवार के बिना संविदाएं शब्‍द मात्र हैं औ उनमें वह शक्ति नहीं होती कि वे मनुष्‍यों की रक्षा कर सकें।'' यह
       किसने कहा था?
30.  कल्‍याणकारी राज्‍य की ओर ध्‍यान आकृष्‍ट करने वाला पहला आधुनिक विचारक कौन था?


उत्‍तरमाला
1.   लोकसभा का अध्‍यक्ष
2.   लोकसभा का अध्‍यक्ष
3.   30 वर्ष
4.   भाग XI
5.   गार्नर
6.   अनुच्‍छेद 143
7.   भाग IX
8.   अनुच्‍छेद 263
9.  सी0एच0 एलेक्‍जेण्‍ड्रोविच
10. अनुच्‍छेद 127
11. ग्‍यारहवीं अनुसूची
12. अनुच्‍छेद 280
13. अनुच्‍छेद 200
14. सात अंग - राजा, अमात्‍य, क्षेत्र, दुर्ग, कोष, सेना तथा मित्र
15. लॉक
16. लिपमैन
17. महात्‍मा गांधी
18. ए0एस0 अल्‍टेकर
19. 9 दिसम्‍बर, 1946
20. अनुच्‍छेद 80
21. अनुच्‍छेद 76
22. 86वां संशोधन विधेयक
23. रॉल्‍स
24. डी0 टाकविले
25. डेविड ईस्‍टन
26. जवाहर लाल नेहरू
27. पोलार्ड
28. एच0जे0 लॉस्‍की
29. हॉब्‍स
30. लॉस्‍की
 
For more govt jobs News visit Government Jobs. world Jobs Visit-world Jobs